दूरदर्शन के ये धारावाहिक दिलाते हैं बचपन की याद


By Amrendra Kumar Yadav06, Oct 2023 09:00 PMjagran.com

दूरदर्शन

एक समय में जब डिश एंटीना का चलन नहीं था, तब दूरदर्शन का बोलबाला था। दूरदर्शन पर ही लोग मनोरंजन के कार्यक्रम, समाचार आदि देखते थे।

दूरदर्शन के प्रसिद्ध शो

दूरदर्शन पर काफी लोकप्रिय धारावाहिक आते थे, जिनकी यादें लोगों के जेहन में आज भी ताजा हैं। ऐसे ही कुछ धारावाहिक की बात करेंगे, जो काफी लोकप्रिय हुए।

हम लोग

यह धारावाहिक दूरदर्शन का पहला धारावाहिक था। इस धारावाहिक में मध्यम वर्गीय परिवार के संघर्षों को दिखाया गया था। इसका पहला एपिसोड 7 जुलाई 1984 को आया था। इसका निर्देशन पी. कुमार वासुदेव ने किया था।

चाणक्य

निर्देशक और एक्टर डा. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने ही इस धारावाहिक को लिखा था। चंद्रप्रकाश ने ही इस धारावाहिक में चाणक्य की भूमिका निभाई थी। यह धारावाहिक दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा।

चंद्रमुखी

दूरदर्शन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले धारावाहिक में से एक था ये धारावाहिक। हालांकि किन्हीं कारणों वश इसे पूरा नहीं किया गया लेकिन लोगों के दिलों में आज भी इस धारावाहिक की यादें ताजा हैं।

चित्रहार

यह भी दूरदर्शन का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला शो रहा है। इसमें चुनिंदा फिल्मों के गाने दिखाए जाते थे। यह कार्यक्रम 15 अगस्त 1982 से शुरू हुआ था।

मालगुडी डेज

आर. के. नारायण द्वारा लिखित यह धारावाहिक दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय रहा। बच्चों से लेकर बड़ों तक का पसंदीदा धारावाहिक था।

उड़ान

यह धारावाहिक भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर रहा। यह धारावाहिक 1989 में शुरू हुआ और इसके 30 एपिसोड प्रसारित हुए। इसमें शेखर कपूर, कांता चौधरी और विक्रम गोखले ने मुख्य किरदार निभाए।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

बेहद आलीशान है शाह रुख-गौरी का आशियाना, देखें तस्वीरें