छोटे पर्दे की बड़ी स्टार तुनिषा शर्मा अब इस दुनिया में नही हैं।
एक्ट्रेस ने मेकअप सेट रूम में ही अपनी जान दे दी। इस दुखद खबर ने सभी को चौंका दिया है।
तुनिषा शर्मा महज 20 साल की थी। हर जगह बस एक्ट्रेस की ही खबरें शुमार है।
उन्होंने भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूछ वाला, अलीबाबा दास्तान ए कबूल जैसे सीरियल में काम किया है।
तुनिषा शर्मा ने फितूर, बार बार देखों, कहानी 2, दुर्गा रानी सिंह और दबंग 3 में भी काम किया था।
एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे के साथ साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के लाखों फॉलोवर्स हैं।