दिल धड़का देंगे 'बबिता जी' के 6 खूबसूरत लहंगे


By Shradha Upadhyay29, Dec 2023 03:14 PMjagran.com

टीवी की बबिता जी

टीवी का फेमस टीवी कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबिता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता के किरदार को फैंस बेहद पसंद करते हैं।

खूबूसरती पर फिदा

शो में जेठालाल एक अलावा फैंस भी बबिता की खूबसूरती पर अपना दिल हारते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर छाई रहती हैं।

एथनिक लुक में अप्सरा

वही मुनमुन दत्ता वैसे तो हर लुक में छा जाती हैं, लेकिन वो एथनिक ऑउटफिट में एकदम अप्सरा लगती हैं। आज हम आपको उनके ट्रेंडी लहंगे लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

पिंक हेवी लहंगा

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर के हेवी वर्क लहंगे मांग टीका में अपना गॉर्जियस लुक शेयर किया है। ब्राइडल उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

मल्टीकलर मिरर वर्क लहंगा

मुनमुन दत्ता का इस फोटो में मल्टीकलर मिरर वर्क लहंगा लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ उन्होंने दुपट्टे को काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है।

फ्लोरल लहंगा

इस पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट लहंगे कंट्रास्ट येलो चोली में अभिनेत्री कहर ढहा रही हैं। उनका ये लुक लेडीज संगीत के लिए बेस्ट है।

बनारसी लहंगा

आप अपनी किसी पुरानी साड़ी में से बबिता जी की तरह बनारसी लहंगा बनवा सकती हैं। ये एकदम ट्रेडिशनल लुक देते हैं।

रेड एंड व्हाइट लहंगा

बबिता जी का रेड एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन लहंगा लुक काफी शानदार लग रहा है। इसके साथ उनका मेकअप और ज्वैलरी भी जंच रही है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

टीवी की सबसे बोल्ड बहू हैं टीना दत्ता