सुरभि चंदना टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि पॉपुलर शो नागिन में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा डीवा इश्कबाज और शेरदिल शेरगिल जैसे टीवी सीरियल से हिट हुई।
इन दिनों एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं। हाल में एक पोस्ट के जरिये एक्ट्रेस ने अपने रिलेशन को रिवील किया था। जल्द एक्ट्रेस शादी करेंगी।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस का जादू भी फैंस के दिलों पर चलाती नजर आती हैं।
आज हम आपको सुरभि चंदना के गॉर्जियस एथनिक लुक्स का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस इस लाइट ग्रीन कलर की इंडो-वेस्टर्न साड़ी बन हेयर स्टाइल में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बन हेयर स्टाइल और सिल्वर स्लीक नेकपीस पेयर किया है।
इस लेवेंडर कलर के अनारकली सूट को आप लेडीज संगीत में ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ डीवा ने हैवी ज्वैलरी पेयर की है।
आप भी सुरभि की तरह इस तरह के हैवी लहंगा को इस वेडिंग सीजन कैरी करके खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।
एक्ट्रेस ने सेक्विन साड़ी के साथ वेलवेट क्रिस क्रॉस ब्लाउज और कर्ली हेयर से खुद को अट्रैक्टिव लुक दिया है।