Hariyali Teej पर 'प्रीता' का लहंगा-साड़ी कलेक्शन देगा खूबसूरत लुक


By Shradha Upadhyay18, Aug 2023 05:00 PMjagran.com

हरियाली तीज

कल 19 अगस्त को देशभर में हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

लहंगा-साड़ी

ऐसे में आज हम आपको टीवी की प्रीता यानि श्रद्धा आर्या के खूबसूरत साड़ी और लहंगा लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।

बनारसी साड़ी

इस हरियाली तीज आप श्रद्धा के इस लाइट कलर बनारसी साड़ी लुक को फॉलो कर सकती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने सीधे पल्लू की साड़ी और गोल्डन ज्वैलरी कैरी की है।

रेड लुक

एक्ट्रेस का ये रेड साड़ी विद जरी वर्क बॉर्डर लुक बेहद गॉर्जियस है। इसके साथ श्रद्धा के हाथों की मेहंदी, रेड चूड़ियां काफी खिल रही हैं।

ग्रीन लहंगा

प्रीता का ये ग्रीन लहंगा हरियाली तीज के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

शिमरी लहंगा

हरियाली तीज पर ये ग्रीन शिमरी लहंगा आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

प्रिंटेड लहंगा

अपनी पुरानी साड़ी से आप इस तरह का लहंगा भी हरियाली तीज पार्टी के लिए रेडी करा सकती हैं।

रेड साड़ी

एक्ट्रेस का ये प्लेन रेड साड़ी, नूडल स्ट्रैप ब्लाउज बालों में गजरा लुक एकदम बेस्ट है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

यंग गर्ल्स कैरी करें Sonam Bajwa के ये ट्रेंडी सूट लुक्स