बेहद कम समय में ठप हुए टीवी के ये सीरियल्स


By Akanksha Jain23, Mar 2023 04:26 PMjagran.com

टीवी सीरियल्स

कई टीवी सीरियल्स ऐसे होते हैं जिसे लोग सालों साल तक देखना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो चंद हफ्तों तक ही चलते हैं।

लॉकडाउन की लव स्टोरी

आज हम आपको ऐसे सीरियल्स के बारे में बताएंगे जो बहुत कम चले। स्टार प्लस और उत्सव प्लस पर आने वाला ये सीरियल मात्र 125 एपिसोड के बाद गायब हो गया।

मोलक्की- रिश्तों की अग्निपरीक्षा

मोलक्की का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है, लेकिन इसका पहला सीजन महज 1 महीने ही चला। 

सरगम की साढ़े साती

ये शो सोनी टीवी पर आता था। ये सीरियल 2021 में शुरू हुआ था और महज 2 महीने में ही ऑफ एयर हो गया।

निक्की और जादुई बबल

ये शो दंगल टीवी पर आता था, लेकिन कोविड की वजह से ये सीरियल 3 हफ्तों में ही बंद हो गया।

गुप्ता ब्रदर्स

गुप्ता ब्रदर्स साल 2020 अक्टूबर में आया था और जनवरी 2021 में इस सीरियल पर ब्रेक लग गया।

इश्क पर जोर नहीं

सीरियल इश्क पर जोर नहीं महज 5 महीने में ही ऑफ एयर हो गया।

दुर्गा माता की छाया

दुर्गा माता की छाया स्टार भारत पर आने वाला ये सीरियल 3 महीने में ही ठप पड़ गया।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Birthday Special: शबाना आजमी की भतीजी हैं Tabu, जानिए उनसे जुड़ी ये खास बातें