माथे पर दिन के अनुसार लगाएं तिलक, कुबेर होंगे प्रसन्न


By Ashish Mishra13, Nov 2023 02:20 PMjagran.com

तिलक लगाना

हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं किस दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए?

ग्रह को शांत करना

हर ग्रह के लिए अलग-अलग तिलक होता है। इसे माथे पर लगाने से ग्रह का प्रकोप कम होने लगता है। इसके अलावा दिमाग भी शांत रहता है।

सोमवार को तिलक लगाना

यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस सफेद रंग का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से दिमाग को शीतलता प्रदान होती है।

मंगलवार को तिलक लगाना

इस दिन भगवान हनुमान की पूजा की जाती है। इस दिन का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। इस दिन लाल रंग या सिंदूर का तिलक लगाना शुभ माना जाता है।

बुधवार

यह भगवान गणेश की पूजा के सर्वोत्तम माना जाता है। इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। इससे बुद्धि का विकास होता है।

गुरुवार

इस दिन बृहस्पति की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग का इस्तेमाल करना काफी शुभ माना जाता है। गुरुवार को चंदन, केसर और हल्दी के लेप का तिलक लगाना चाहिए।

शुक्र और शनिवार

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन लाल चंदन लगाना चाहिए। वहीं, शनिवार के दिन भस्म या लाल चंदन लगाने से बिगड़े काम बनने लगते हैं।

रविवार

यह दिन भगवान विष्णु और सूर्य को समर्पित है। इस दिन लाल या हरे चंदन लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ने लगता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Aaj Ka Love Rashifal: इन राशियों के लिए आएगा प्रेम विवाह का प्रस्ताव