यूक्रेन ने रूस को इन मोर्चों पर दी करारी शिकस्त


By Abhishek Pandey23, Sep 2022 05:10 PMjagran.com

यूक्रेन का पलटवार

रूस का यूक्रेन पर आक्रमण के 7 महीने बाद यूक्रेनी सेना ने रूस पर जबरदस्त पलटवार करते हुए अपने कई क्षेत्रों को रुस के कब्जे से वापस छुड़ा लिया है।

खेरसान क्षेत्र पर कब्जा

खार्किव पर फिर से कब्जा करने के अलावा, यूक्रेन ने दक्षिणी खेरसान क्षेत्र में लगभग 500 वर्ग किमी क्षेत्र पर नियंत्रण वापस लेने में सफलता हासिल की है।

रुस का कब्जा

रुस के पास अभी भी यूक्रेन के 600,000 वर्ग किमी क्षेत्र का पांचवा हिस्सा है और 24 फरवरी को रुस द्वारा शुरु किया गया 'विशेष सैन्य अभियान' अभी भी जारी है।

यूक्रेन की मदद

फरवरी में शुरू हुए रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद से, यूक्रेन को सैन्य, मानवीय और वित्तीय सहायता में लगभग 85 बिलियन डॅालर मिले हैं।

विश्व बैंक करेगा मदद

साथ ही आइएमएफ और विश्व बैंक जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी 6.5 अरब डॉलर से अधिक की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।

वित्तीय सहायता

यूक्रेन की मदद के लिए यूएस ने 44.5, ईयू ने 11.7, यूके ने 6.5, जर्मनी ने 3.1 और कनाडा ने 3 अरब यूरो की सहायता राशि प्रदान की है।

नहीं रुकेगा युद्ध

विशेषज्ञों के अनुसार यूक्रेन द्वारा रूस पर अपने सभी क्षेत्रों से हटने की जिद जिसमें क्रीमिया भी शामिल है, क्रीमिया को रूस ने 2014 से अपने कब्जे में कर लिया है। दोनों पक्षों के बीच बात लगभग असंभव है।

SCO Summit 2022: अपने संबोधन में पीएम मोदी बोले-