ये रेखाएं आपको बना सकती हैं राजा से रंक


By Farhan Khan04, Aug 2023 11:08 AMjagran.com

दुर्भाग्य रेखा

हस्त रेखा शास्त्र में हथेली में कई ऐसी रेखाओं के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति के जीवन में दुर्भाग्य लाती हैं।

आइए जानें

ये रेखाएं व्यक्ति को राजा से रंक बना देती हैं। आइए, इन रेखाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

राहु रेखा

जिन लोगों के हाथ में राहु रेखा होती है। उन लोगों के जीवन में अकस्मात परेशानी आती है। वहीं, शुभ काम में बाधा भी आती है।

खर्चा अधिक

इसके चलते आमदनी कम और खर्च अधिक होता है। ये रेखा हथेली में मंगल पर्वत से शुरू होकर मस्तिष्क रेखा की ओर जाती है।

चिंता रेखा

जिन लोगों की हथेली में चिंता रेखा होती है। उन्हें सेहत संबंधी परेशानी होती है। बीमारी पर ढेर सारा धन खर्च होता है।

कहां से जाती है

ये रेखा अंगूठे के निचले हिस्से से शुरू होकर जीवन रेखा की तरफ जाती है।

आड़ी-तिरछी रेखाएं

जिन लोगों की हथेली में कटी और आड़ी-तिरछी रेखाएं होती हैं, उन लोगों के हाथ में भी पैसा नहीं टिकता है। इसके अलावा व्यक्ति के जीवन में हर समय मुसीबत आती रहती है।

विवाह रेखा

अगर हथेली में विवाह रेखा एक से अधिक शाखाओं में बंटी हो कई जगहों पर कटी रहती हैं, तो ऐसे लोगों के जीवन में शादी के बाद ढेर सारी परेशानियां आती हैं।

क्रॉस

अगर आपकी हथेली में शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान है, तो समझ लें कि आपका कंगाल बनना तय है।

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां