Valentine's Day पर Urvashi Rautela के गाउन में दिखेंगी Bold


By Shradha Upadhyay06, Feb 2024 08:49 PMjagran.com

वेलेंटाइन डे 2024

हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। प्यार का ये दिन प्रेमी जोड़ो के लिए महत्व रखता है। ऐसे में इस दिन प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर के लिए पार्टी भी रखते हैं।

वेलेंटाइन पार्टी लुक

तो यदि आप अपने वेलेंटाइन पार्टी लुक को लेकर परेशान हैं। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं उर्वशी रौतेला का गाउन कलेक्शन। जिसे पहनकर आप खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं।

रेड ग्लिटरी गाउन

हाल में उर्वशी ने रेड कलर के ग्लिटरी वन शोल्डर गाउन में अपना हॉट लुक शेयर किया है। जो कि वेलेंटाइन पार्टी के लिए बेस्ट रहेगा।

लेवेंडर रफल गाउन

आपको एक्ट्रेस के जैसे लेवेंडर रफल गाउन में आपका पार्टनर देख फिदा हो जाएगा। इसके साथ एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप किया हुआ है।

ऑरेंज ट्यूब गाउन

उर्वशी ऑरेंज कलर के ट्यूब गाउन में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उनका ये लुक पार्टी के लिए बेस्ट है।

ब्लैक बॉडीकॉन गाउन

एक्ट्रेस का ब्लैक बॉडीकॉन गाउन आपके पार्टी लुक को किलर बना देगा। इसके साथ डीवा ने हाई बन से अपना लुक कंप्लीट किया है।

नियोन मरमेड गाउन

उर्वशी इस नियोन कलर के सेक्विन मरमेड गाउन में हुस्न की मल्लिका लग रही हैं। कर्वी गर्ल्स उनके इस गाउन को कॉपी कर सकती हैं।

सिल्वर कट आउट गाउन

वेलेंटाइन पार्टी के लिए एक्ट्रेस का सिल्वर कट आउट नेटिड गाउन बेस्ट लुक देगा। इसके साथ उर्वशी ने ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Nia Sharma ने पिंक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना कर्वी फिगर