रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड फिल्मों की ब्यूटीफुल और हिट अभिनेत्री हैं। जिन्होंने साउथ फिल्म से अपना करियर शुरू किया था।
इन दिनों एक्ट्रेस लांग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग अपनी शादी को लेकर बी-टाउन सेंसेशन बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल इसी महीने शादी करने जा रही हैं।
एक्टिंग के साथ अपनी फैशन सेंस को लेकर भी छाई रहने वाली रकुल प्रीत के पास रेड ड्रेसेज का अच्छा कलेक्शन है। जिसे आप इस वेलेंटाइन डे पर कैरी करके खुद को हॉट बना सकती हैं।
एक्ट्रेस ने हाल में इंस्टाग्राम पर रेड कलर के स्कर्ट-टॉप में अपना स्मार्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ गोल्डन बिग इयररिंग काफी सूट कर रहे हैं।
आप इस वेलेंटाइन डीवा के रेड कलर बोल्ड बॉडीकॉन वेलवेट गाउन से पार्टी में महफिल लूट सकती हैं। इसके साथ बोल्ड मेकअप बेस्ट रहेगा।
कुछ इंडियन ट्राई करने का मन है तो रकुल प्रीत का रेड शिमरी शरारा सेट आपके लुक को गॉर्जियस बना देगा।
एक्ट्रेस का रेड हाई स्लिट गाउन भी पार्टी में बेहद हॉट लुक देगा। साथ में डीवा ने हाई बन पेयर किया है।
यदि आपको भी वेलेंटाइन पार्टी में जाना है और अपने ऑउटफिट को लेकर परेशान हैं। तो आप रकुल प्रीत सिंह की रेड ड्रेसेज से आइडिया ले सकती हैं।