इस दिशा में लगाएं तुलसी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा


By Farhan Khan23, Nov 2023 01:08 PMjagran.com

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी का अधिक महत्व है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास है। इसलिए भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करने का दोगुना फल मिलता है।

सुख-समृद्धि

तुलसी का पौधा हर घर में आसानी से मिल जाता है। तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि दिलाने के साथ स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करता है।

पॉजिटिव एनर्जी

घर में तुलसी का पौधा होने से चारों ओर का वातावरण शुद्ध होने के साथ पॉजिटिव एनर्जी अधिक होती है।

सही दिशा

वहीं वास्तु के अनुसार, अगर तुलसी के पौधे को सही दिशा में नहीं लगाया तो पूरे परिवार के लिए संकट खड़ा कर सकता है।

परिवार के सदस्य खुश

ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी किस दिशा में रखना चाहिए ताकि आपके घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहें और परिवार के सदस्य खुश रहें।

पूर्व दिशा

तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की ओर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा के अलावा आप उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) चुन सकते हैं।

मां लक्ष्मी की कृपा

इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा करता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती है।

दक्षिण दिशा की ओर न लगाएं

तुलसी का पौधा पूजा जाता है। इसलिए इसे घर की दक्षिण दिशा की ओर तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

इन रेखाओं वाले जीवनभर रहते हैं परेशान