Vastu Tips: दिवार पर ना लगाएं ये तस्वीरें


By Shantanoo Mishra20, Nov 2022 05:09 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र का महत्व

घर में सुख-समृद्धि के लिए वास्तु के उपायों को सबसे कारगर माना जाता है। यह उपाय न केवल परिवार में खुशहाली का कारण बनते हैं बल्कि धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति में भी मददगार साबित होते हैं।

तस्वीर का प्रभाव

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की दीवारों पर तस्वीर लगाने से भी जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही इसमें कुछ ऐसी तस्वीरों के विषय में भी बताया गया है, जिन्हें दीवार पर लगाने से परिवार में

हिंसा का चित्र न लगाएं

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को घर पर ऐसी तस्वीर लगाने से बचना चाहिए जिसमें युद्ध या हिंसा को चित्रित किया गया हो। इसलिए महाभारत की चित्र को अशुभ माना जाता है।

डूबता हुए चीज का चित्र

इसके साथ यह भी बताया गया है कि घर में डूबती हुई चीजों को दिखाते हुए चित्र को नहीं लगाना चाहिए। उदाहरण के रूप में डूबती हुई नाव या जहाग और डूबता हुए सूरज का चित्र घर पर नहीं लगाना चाहिए।

झरने का चित्र

वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को घर में झरने की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही पानी की तरह पैसा भी बिना किसी कारण से खर्च हो सकता

मकबरे का चित्र

इसके साथ कई ज्योतिष विद्वान घर पर ताजमहल की तस्वीर को लगाने से भी मना करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ताजमहल एक मकबरा है और घर पर ऐसी तस्वीर लगाना अशुभ माना जाता है।

Pic Credit:

Unsplash

Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, आती है दरिद्रता