मिट्टी से बनी ये चीजें घर में लाने से आती है समृद्धि


By Farhan Khan06, Jul 2023 03:02 PMjagran.com

मिट्टी से बनी चीजें

भारतीय परंपरा के मुताबिक मिट्टी से बनी चीजों का प्रयोग सदियों से चला आ रहा है। आज भी कई लोग फ्रिज के स्थान पर मिट्टी के मटके का पानी पीना पसंद करते हैं।

माता लक्ष्मी प्रसन्न

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी की कुछ मिट्टी से बनी कुछ चीजों को घर पर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

आर्थिक स्थिति बेहतर

इन चीजों को घर में लाने से न सिर्फ आर्थिक स्थिति बेहतर होती है बल्कि यह सौंदर्य और धन संपत्ति का कारक भी माना जाता है।

खिलौने

घर में मिट्टी के खिलौने रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है और धन का आगमन होता है।

गमला

घर में हमेशा मिट्टी के गमले में ही पौधे लगाने चाहिए तभी उनकी शुद्धता और पवित्रता बनी रहती है। मिट्टी के गमले में लगे पौधे में हमेशा भगवान का वास बना रहता है।

तिजोरी

ऐसा माना जाता है कि मिट्टी के दीपक को तिजोरी में रखने से लाभ मिलता है साथ ही इसमें अक्षत भरने से समृद्धि और खुशहाली आती है।

घड़ा

घर में मिट्टी का घड़ा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर के उत्तर पूर्व दिशा के मध्य स्थान में पानी से भरकर मिट्टी का घड़ा रखने से शांति, समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है।

आर्थिक स्थिति

घर के मंदिर में मिट्टी की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Sawan 2023: ऐसा करने से भगवान शिव होंगे प्रसन्न