झाड़ू से जुड़ी ये बातें नहीं होने देंगी पैसे की कमी


By Farhan Khan25, Mar 2023 05:24 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के मुताबिक झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक है और घर में झाड़ू रखने संबंधी कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

झाड़ू

केवल साफ-सफाई में ही झाड़ू का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि पूजा में भी इसका इस्तेमाल होता है।

शास्त्र

शास्त्रों के अनुसार झाड़ू घर से दरिद्रता को दूर करने और सुख-समृद्धि लाने में मदद करती है।

पैसों की कमी

अगर घर की सही दिशा में झाड़ू को रखा जाए तो उस व्यक्ति के घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती और दरिद्रता का नाश भी होता है।

जानें

ऐसे में आइए झाड़ू से जुड़ी कुछ अहम बातें जानते हैं ताकि आपसे कोई गलती न हो।

रात

रात में घर में झाड़ू लगाना अशुभ और उचित माना गया है। मान्यता है ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी और दरिद्रता का वास होता है।

झाड़ू की स्थिति

झाड़ू को कभी भी सीधा खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। झाड़ू की ये स्थिति घर में दरिद्रता लाती है। इससे मां लक्षमी रूठ जाती है।

टूटी झाड़ू

घर में टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल करना भी अपशगुन माना गया है। घर में टूटी हुई झाड़ू रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

झाड़ू की दिशा

वास्तु जानकारों के अनुसार झाड़ू को हमेशा घर की दक्षिण दिशा या फिर पश्चिम- दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।

माता सीता के नाम पर रखे बच्चों के ये नाम, आएगी खुशहाली