Vastu Tips: घर में अपनाएं ये टिप्स, सभी परेशानियों से रहेंगे दूर


By Amrendra Kumar Yadav17, Nov 2023 08:00 AMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, इसमें ऐसे नियम बताए गए हैं, जिससे हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नियमों का पालन

इन नियमों का पालन करने से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वहीं इनको नजरंदाज करने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही कुछ नियमों की बात करेंगे।

पूजा घर की दिशा

घर में पूजा घर की दिशा का विशेष महत्व होता है। पूजा घर हमेशा उत्तर पूर्व की दिशा में रखना चाहिए। ईशान कोण की दिशा पूजा घर के लिए बहुत शुभ मानी गई है।

देवताओं की दिशा

माना जाता है कि इस दिशा में देवताओं का निवास होता है। इसलिए यह दिशा बहुत शुभ मानी गई है।

साफ-सफाई

घर में साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। घर में सफाई रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में मकड़ी के जालों को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए।

पौधों में दें पानी

घर में लगे पौधों में नियमित रूप से पानी देते रहना चाहिए, अगर कोई पौधा सूख गया है तो उसे हटा देना चाहिए।

दरवाजों से न आए ध्वनि

घर के दरवाजों को खोलते बंद करते समय आवाज नहीं आनी चाहिए। अगर आवाज आ रही है तो दरवाजों में तेल डालें।

बेडरूम में न रखें शीशा

घर के बेडरूम में शीशा नहीं रखना चाहिए, अगर रख रहे हैं तो सोते समय इसे ढककर रखें।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

कब है देवउठनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त