रसोई घर में अपनाएं ये वास्तु उपाय, बदल जाएगी किस्मत


By Amrendra Kumar Yadav14, Jul 2023 12:40 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। वास्तु में हर चीज से संबंधित नियम बताए गए हैं।

किचन संबंधी नियम

ऐसे में आज हम किचन से संबंधित नियमों की बात करेंगे। किचन संबंधित वास्तु नियमों को अपनाने से घर में सुख, समृद्धि आती है।

सकारात्मक ऊर्जा

इन नियमों को अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वहीं इनकी अनदेखी करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

सिंक

वास्तु के अनुसार, किचन में सिंक की दिशा उत्तर की ओर होनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

फ्रिज

इसी प्रकार फ्रिज रखने की दिशा उत्तर-पश्चिम में होनी चाहिए। फ्रिज को इसी दिशा में व्यवस्थित करना चाहिए।

गैस चूल्हा

रसोई घर में गैस चूल्हा रखने की भी दिशा बताई गई है। इसकी दिशा पूर्व की ओर होनी चाहिए। इस दिशा में गैस रखी होने से घर में सुख, समृद्धि आती है।

खाना बनाने वाले का मुख

वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के अनुसार, खाने बनाने वाले का मुख पूर्व की दिशा में होना चाहिए।

जूठे बर्तन

वास्तु में बताया गया है कि किचन में कभी भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

पढ़ते रहें

वास्तु से संबंधित ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि में ऐसे करें महादेव का जलाभिषेक