Vastu Tips: इन वास्तु टिप्स से आएगी सुख-समृद्धि


By Amrendra Kumar Yadav27, Aug 2023 08:00 AMjagran.com

ज्योतिष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वास्तु का संबंध सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जाओं से होता है।

वास्तु

वास्तु के अनुरूप चीजें होने से सकारत्मक ऊर्जा तो वहीं वास्तु के विपरीत चीजें जब नहीं होती हैं तो नकारात्मक ऊर्जा आती है।

टिप्स

हम कुछ ऐसी ही वास्तु टिप्स की बात करेंगे जिनसे आपके घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आएगी।

तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस पौधे को उत्तर दिशा में लगाएं।

तिजोरी

घर की तिजोरी या अलमारी को उत्तर या पूर्व दिशा में रखें, इससे धन की प्राप्ति होती है।

उत्तर-पूर्व दिशा

वास्तु में इस दिशा को बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिशा में कूड़ा या कोई भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए।

ईशान कोण

माना जाता है कि ईशान कोण पर देवी-देवताओं का वास होता है इसलिए इस दिशा में पूजा घर बनाना चाहिए। पूर्व दिशा में स्वास्तिक का निशान लगाएं।

टूटी वस्तुएं

घर में किसी भी प्रकार की टूटी हुई चीज नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

मिट्टी से बनी ये चीजें घर में लाने से आती है समृद्धि