Vastu Tips: सुख-समृद्धि के लिए घर में लगाएं ये पौधे


By Shivani Singh06, Dec 2022 03:15 PMjagran.com

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

रबड़

घर में रबड़ का पौधा लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। इस पौधे को वृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

डैफोडिल का पौधा

पीले रंग के डैफोडिल के पौधे को विश्वास, सच्चाई और क्षमा का प्रतीक माना जाता है। घर के उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाना सबसे अच्छा माना जाता है।

चमेली

घर में चमेली का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक आकर्षित करता है। जिससे घर में रहने वाले लोगों की तरक्की होती है पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।

चमेली के लिए सही दिशा

अगर घर के अंदर लगा रहे हैं तो दक्षिण दिशा की ओर होने वाली खिड़की में रखें और घर के बाहर रख रहे है, तो पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में रखें।

इस मूलांक के लोग जीते हैं बेहद लग्जरी लाइफ