Vastu Tips: धन लाभ के लिए घर लाएं ये चीजें


By Shivani Singh12, Sep 2022 12:19 PMjagran.com

वास्तु दोष के कारण होती है धन हानि

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दोष होने के कारण भी धन हानि का सामना करना पड़ता है। इसी कारण व्यक्ति चाहे जितनी मेहनत कर लें। लेकिन मनचाहा धन लाभ नहीं मिलता है।

भगवान गणेश की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार के दोनों ओर भगवान गणेश की तस्वीरें लगाएं। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष कम होता है।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए तुलसी का पौधा घर की ईशान कोण में लगाना चाहिए।

कुबेर यंत्र

भगवान कुबेर को धन और समृद्धि का देवता माना जाता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का उत्तर, ईशान कोण के स्वामी भगवान कुबेर होते हैं। समृद्धि के लिए उत्तर की दीवार में कुबेर यंत्र लगाना चाहिए।

तिजोरी

घर या ऑफिस में तिजोरी को इस तरह रखें कि उसका दरवाजा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर खुलें। ऐसा करने से पैसों की तंगी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

रोजाना मंदिर में जलाएं दीपक

वास्तु के अनुसार, घर के मंदिर में रोज सुबह-शाम दीपक जलाएं। ऐसा करना घर के वातावरण को शुद्ध बनाने में सहायक होता है।

रखें मां लक्ष्मी की तस्वीर

मंदिर में देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति जरूर रखना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से पूजा अर्चना करना चाहिए।

Vastu Tips: पर्स में बिल्कुल न रखें ये चीजें