Vastu Tips: पैसों की तंगी से निजात दिलाएंगे कपूर के ये वास्तु उपाय


By Shivani Singh04, Oct 2022 12:40 PMjagran.com

पूजा में होता है इस्तेमाल

पूजा पाठ में कपूर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसे जलाने से देवी-देवता अति प्रसन्न होते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएं

घर में कपूर जलाने या ऐसे ही रखने से घर से निगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाती है, साथ ही धन-धान्य की वृद्धि होती है।

नौकरी में तरक्की के लिए

नौकरी या फिर बिजनेस में तरक्की के लिए रात को किचन का सभी काम खत्म करके सफाई कर लें। इसके बाद किचन के एक कोने में एक कटोरी में थोड़ा सा कपूर के साथ 2 लौंग जला दें।

आर्थिक स्थिति के लिए

कर्ज से छुटकारा पाने के साथ-साथ धन लाभ के लिए घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में थोड़ी की कपूर रोजाना जला दें। इससे मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहेगी।

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए

अगर पति-पत्नी के बीच हमेशा मनमुटाव बना रहता है, तो सोते समय तकिए के नीचे थोड़ी सी कपूर रख दें और सुबह इसे जला दें। इससे आपके घर में शांति बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

धनवान बनने के लिए

रात को किचन का सभी काम करने के बाद रोजाना चांदी की कटोरी में थोड़ा सा कपूर और लौंग जला दिया करें। इससे कभी भी घर में धन की कमी नहीं होगी।

सुख शांति के लिए

अगर आप चाहते हैं कि घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहें तो इसके लिए रोजाना सुबह और शाम को कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और पूरे घर में घूमा दें। इससे परिवार के सदस्य प्रेम से रहेंगे।

दुर्घटना से बचने के लिए

किसी भी तरह की दुर्घटना और अनहोनी से बचने के लिए रोजाना कपूर जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा रोजाना घर में कपूर जरूर जलाएं।

Tulsi Upay: घर में सुख समृद्धि के लिए करें तुलसी का उपाय