ये बॉलीवुड जी तोड़ मेहनत की बदोलत रहती हैं फिट


By Priyanka Joshi28, Mar 2023 06:51 PMjagran.com

एक्ट्रेसेस का फिटनेस रुटिन

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस को लेकर खासा सजग रहती हैं। अपनी फिटनेस को लेकर वो खासी मेहनत भी करती हैं। तो चलिए आज कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस पर नजर डालते हैं...

शिल्पा शेट्टी

फिटनेस का नाम लेते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले आता है। 47 साल की शिल्पा अपनी एक्सरसाइज और योगा के दम पर आज भी काफी यंग लगती हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा रोज जिम जाकर पसीना बहाती हैं। यही कारण है कि 49 की उम्र में भी वो आज की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। मलाइका रोज जिम जाते हुए स्पॉट भी होती हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा अपनी एक्सरसाइज को लेकर काफी सजग रहती हैं। 34 साल की अनुष्का ने डिलीवरी के बाद अनुष्का ने अपने वर्कआउट से कम समय में अपना वजन कम कर लिया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण अपने वर्कआउट को लेकर काफी सजग रहती हैं। एक्ट्रेस अपने आए दिन अपने वर्कआउट के वीडियो फैंस के साथ भी शेयर करती हैं। 37 साल की उम्र में एक्ट्रेस अपने काम के साथ वर्कआउट के

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना अपनी फिटनेस के लिए हफ्ते में 4 से 5 दिन वर्कआउट करती हैं। महज 26 की उम्र में रश्मिका नेशनल क्रश बन गई हैं इसमें उनके रूटिन और फिटनेस का भी बड़ा योगदान है।

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा वर्कआउट के लिए काफी क्रेजी हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने इंटेंस वर्कआउट की पिक्चर्स शेयर करती हैं। सामंथा वेट लिफ्टिंग में भी माहिर हैं। एक्ट्रेस 90 किलो तक का वजन उठा लेती हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट भी काफी फिटनेस फ्रिक एक्ट्रेस हैं। पिछले साल नवंबर में मां बनी आलिया ने योग और वर्कआउट की बदोलत कुछ ही समय में अपना वजन कम कर लिया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

पति की एक्स वाइफ पर रवीना टंडन ने फेंका था जूस का ग्लास