विक्रांत मैसी बने पिता, घर में गूंजी किलकारी


By Akanksha Jain08, Feb 2024 02:21 PMjagran.com

12वीं फेल एक्टर

2023 की फिल्म 12वीं फेल ने बहुत नाम कमाया था साथ ही इस फिल्म के लीड विक्रांत मैसी की भी लोगों ने बहुत तारीफ की थी।

विक्रांत मैसी बने पिता

अब आपको बता दें कि मनोज का किरदार निभाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी अब पिता बन गए हैं। जी हां, एक्टर के घर में बेटे के किलकारी गूंजी है।

शेयर की गुड न्यूज

इस बात की जानकारी विक्रांत मैसी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताई है। एक्टर की पत्नी ने 7 फरवरी को बच्चे को जन्म दिया। 

शीतल ठाकुर

विक्रांत मैसी की पत्नी का नाम शीतल ठाकुर है। पेशे से शीतल भी एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने वेब सीरीज में काम किया है।

विक्रांत और शीतल की शादी

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने 19 फरवरी 2022 में शादी की थी। दोनों की शादी की फोटोज बहुत वायरल हुई थी।

कहां से शुरू हुई लव स्टोरी

दोनों की लव स्टोरी 2015 की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल से स्टार्ट हुई थी। इस सीरीज में दोनों ने साथ में काम किया था।

7 साल किया डेट

इस सीरीज के सेट पर ही दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। रिलेशन के करीब 7 साल बाद दोनों ने शादी कर ली।

फेमस कपल

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की जोड़ी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी है। दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Alaya F के हॉट लुक्स पार्टी के लिए हैं परफेक्ट