World Cup 2023: किंग कोहली शतक से चूके, लेकिन बनाए ये विराट रिकॉर्ड


By Amrendra Kumar Yadav03, Nov 2023 03:39 PMjagran.com

विराट कोहली

विराट कोहली अपने आक्रामक अंदाज और बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। विश्व कप में कोहली शानदार फॉर्म में हैं और बेहरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

442 रन

इस विश्व कप में कोहली 1 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 442 रन बना चुके हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह क्विंटन डी कॉक के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

49वें शतक के करीब

कोहली वनडे में अपने 48 शतक पूरे कर चुके हैं और मास्टर ब्लास्टर सचिन के 49 शतकों से सिर्फ 1 शतक दूर हैं। श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में वह 88 रन बनाकर आउट हुए।

बनाए कई रिकॉर्ड

भले ही कोहली वानखेड़े स्टेडियम में शतक बनाने से चूक गए हों लेकिन कोहली ने कई शानदार रिकॉर्ड बनाए।

श्रीलंका के खिलाफ पूरे किए 4000 रन

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 4000 रन बनाए हैं, जो किसी भी टीम के खिलाफ उनका सर्वाधिक है।

भारत की ओर से सबसे अधिक रन

विश्व कप में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा इस साल भारत के लिए भी सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

आठवीं बार 1 हजार से अधिर रन

विराट कोहली इस साल 1 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। कोहली ने आठवीं बार यह कीर्तिमान हासिल किया और इस लिस्ट में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा।

वनडे में सर्वाधिक शतक

वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाजों के नाम ही है। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर, दूसरे पर विराट कोहली तो तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Ind vs SL: बुमराह ने पहली गेंद पर विकेट लेकर रचा इतिहास