जानें क्यों खास है पशुपतिनाथ मंदिर? सावन में जरूर करें दर्शन


By Ashish Mishra07, Jul 2023 01:03 PMjagran.com

सावन माह की शुरुआत

4 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो गई है। इस माह में भगवान शिव का पूजा और जलाभिषेक करने से कई लाभ मिलते हैं।

भगवान शिव का दर्शन

सावन के महीने में भक्त भगवान शिव का दर्शन करने के लिए विभिन्न मंदिरों में जाते हैं। आइए जानते हैं कि भगवान शिव का पशुपतिनाथ मंदिर कितना खास है।

पशुपतिनाथ मंदिर

अगर आप सावन के महीने में भगवान शिव का आशीर्वाद लेना चाहते हैं तो पशुपतिनाथ मंदिर का दर्शन जरूर करें।

यहां पर है मंंदिर

पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू के देवापाटन गांव में बागमती तट के किनारे स्थित है। ये मंदिर भगवान शिव के भक्तों की आस्था का केंद्र है।

पंचमुखी मूर्ति

भगवान शिव का ये मंदिर काफी खास माना जाता है। इस मंदिर में भोलेनाथ की पंचमुखी मूर्ति है। मूर्ति तक पहुंचने के लिए चांदी के दरवाजे से होकर जाना पड़ता है।

मंदिर में पूजन का समय

पशुपतिनाथ मंदिर भक्तों के लिए रोजाना सुबह 4 बजे खुलता है और रात्रि में 9 बजे बंद हो जाता है।

धार्मिक मान्यता

ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में भगवान शिव चिंकारे का रूप धारण किए थे। इसी रूप में ध्यान करते समय देवताओं ने उन्हें वाराणसी लाने का प्रयास किया था।

चतुर्मुख लिंग

देवताओं के खोजने पर भगवान शिव ने नदी के दूसरे किनारे पर छलांग लगा दी। इसके बाद यहीं पर भगवान चतुर्मुख लिंग के रूप में प्रकट हो गए।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Aaj ka Rashifal: इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार