Monsoon Trip: घूमने का है प्लान, करें इन जगहों का रुख


By Amrendra Kumar Yadav12, Jul 2023 06:26 PMjagran.com

ट्रिप

मानसून का लुत्फ उठाने के लिए लोग ट्रिप का प्लान करते हैं जहां वे परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ एंजाय कर सकें।

प्रकृति

इस समय प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। प्रकृति प्रेमी लोगों के लिए मानसून सबसे बढ़िया मौसम है।

खूबसूरत जगहें

ऐसे में हम आपको कुछ बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर आप मानसून को एंजाय कर सकें और प्राकृतिक दृश्यों का लुत्फ उठा सकें।

माउंट आबू

राजस्थान में स्थित यह हिल स्टेशन अपने प्राकृतिक दृश्यों के लिए मशहूर है। इसके आसपास की हरियाली और सुंदर वातावरण आपका मन मोह लेगा।

पंचगनी

यह महाराष्ट्र की एक शानदार लोकेशन है, जहां पर मानसून में खूबसूरती देखने लायक होती है।

कोडाइकनाल

यह खूबसूरत जगह तमिलनाडु में स्थित है। मानसून में इसके प्राकृतिक दृश्य बहुत सुंदर होते हैं। इसके आस-पास की हरियाली बेहद खुशनुमा अहसास दिलाती हैं।

महाबलेश्वर

यह खूबसूरत लोकेशन मुंबई में स्थित है, जो लोग बारिश का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं उनके लिए यह बेस्ट लोकेशन है। यहां के नजारे आपको बेहद शानदार अनुभव कराएंगे।

चेरापूंजी

मेघालय में स्थित यह शानदार लोकेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रख्यात है। यहां पर सबसे अधिक बारिश होती है। इसे सोहरा के नाम से भी जाना जाता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

ज्यादा चॉकलेट खाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान