विटामिन-बी12 की कमी से दिखने लगते हैं ये खतरनाक लक्षण


By Farhan Khan10, Oct 2023 10:57 AMjagran.com

विटामिन-बी12 की कमी

भोजन में विटामिन-बी12 की कमी के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं, जिन्हें अनदेखा करने पर आगे चलकर वे भयानक बीमारियों का रूप ले सकते हैं।

शारीरिक और मानसिक परेशानियां

इसकी कमी के कारण कई शारीरिक और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। यह आपके शरीर में रेड ब्लड सेल और डीएनए बनाने में मदद करता है।

विटामिन बी12 की कमी से होने वाले लक्षण

ऐसे में आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि विटामिन-बी12 की कमी से क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं।

थकावट और कमजोरी

यह खून बनाने में मदद करता है। इसकी कमी होने के कारण खून बनना कम हो जाता है, जिसके कारण शरीर में कमजोरी और थकावट महसूस होती है। थकावट और कमजोरी यह खून बनाने में मदद करता है। इसकी कमी होने के कारण खून बनना कम हो जाता है, जिसके कारण शरीर में कमजोरी और थकावट महसूस होती है।

त्वचा का रंग पीला

विटामिन-बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल बनने कम हो जाते हैं। इससे एनीमिया हो जाता है और त्वचा का रंग फीका सा नजर आने लगता है।

जीभ में सूजन

विटामिन-बी12 की कमी के कारण जीभ में सूजन भी आ सकती है। जिसे ग्लोसाइटिस कहते हैं। इसमें जीभ का रंग भी असामान्य लाल हो जाता है।

चलने फिरने में दिक्कत

विटामिन-बी12 की कमी के कारण चलने फिरने में दिक्कत हो सकती है। इसकी कमी के कारण नर्वस डैमेज हो सकती है। पैरों में झनझनाहट महसूस होने लगती है।

याददाश्त कमजोर

विटामिन-बी 12 का सीधा संबंध दिमाग से होता है। इसकी कमी के कारण सोचने और डिसीजन मेकिंग में परेशानी होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ऐसे करें ग्रीन टी का इस्तेमाल