विटामिन-बी12 की कमी से शरीर हो सकता है खोखला


By Amrendra Kumar Yadav12, Jul 2023 03:39 PMjagran.com

पोषक तत्व

हमारे शरीर के लिए विटामिन और पोषक तत्वों की बहुत आवश्यकता होती है। इनकी कमी से हमारे शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

विटामिन-बी12

यह एक ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी से हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं से बचने के लिए डाइट में विटामिन-बी12 युक्त चीजों को शामिल करें।

हड्डियों को करता है कमजोर

विटामिन-बी12 की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसकी कमी से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है।

डिप्रेशन

इसकी कमी से डिप्रेशन की समस्या होने लगती है। विटामिन-बी2 स्ट्रेस को दूर करने में सहायता करता है।

खूबसूरती पर पड़ेगा असर

यह बालों और त्वचा की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से बाल कमजोर होने लगते हैं और स्किन रूखी होती है।

खून की कमी

इसकी कमी से शरीर में खून की कमी होती है, जिसकी वजह से अनीमिया की समस्या हो सकती है। दिनभर थका हुआ महसूस करेंगे।

इन्हें करें शामिल

विटामिन बी12 की कमी से बचने के लिए डाइट में अंडे, ओट्स, ब्रोकली व मिल्क प्रोडक्ट्स शामिल करें।

हेल्दी

इनके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है और बाल और स्किन भी हेल्दी रहती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

खुद को फेवरेट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स