इस विटामिन की कमी से चेहरा हो सकता है काला, ऐसे पाएं छुटकारा


By Ashish Mishra30, Jul 2024 01:13 PMjagran.com

चेहरा काला होना

कई लोगों के चेहरे पर कालापन आने लगता है और देखने में भी अच्छा नहीं लगता है। आइए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सिद्धार्थ एस. कुमार से जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से ऐसा असर दिखता है?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगता है। इस कमी को दूर करने के लिए पोषक युक्त चीजें खाना चाहिए।

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए, वरना परेशानी बढ़ने लगती है।

विटामिन-डी की कमी

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर चेहरा काला हो सकता है। इसके अलावा, फेस पर दाग-धब्बे की समस्या भी हो सकती है।

हड्डियों का कमजोर होना

विटामिन-डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा, स्किन में खुजली की समस्या भी होने लगती है।

सूर्य की रोशनी में टहलें

शरीर में विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह कम से कम 20-30 मिनट सूर्य की रोशनी में टहलना चाहिए। ऐसा करना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

विटामिन-डी युक्त चीजें

शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध, बादाम और संतरे का जूस शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को अच्छा पोषक मिलता है।

चेहरे पर एलोवेरा लगाएं

चेहरे से कालापन दूर करने के लिए एलोवेरा लगाना बेहद फायदेमंद होता है। इसे लगाने से चेहरे पर ग्लो आने लगता है और दाग-धब्बे की समस्या भी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन की कमी के लक्षणों को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

मानसून में खांसते-खांसते हो गए हैं परेशान? अपनाएं ये आसान नुस्खे