गर्मी में तेजी से वजन घटाने के लिए खाएं ये चीजें


By Akanksha Jain02, Mar 2024 03:57 PMjagran.com

गर्मियों में घटाना है वजन ?

गर्मियों का सीजन आ गया है। कहा जाता है कि वेट लॉस करने के लिए गर्मियों का मौसम बेस्ट होता है। आप भी इस गर्मी अपना वजन घटा सकते हैं चलिए जानते हैं कैसे-

खाएं ये चीजें

कई लोग अपने खाने को लेकर बहुत ज्यादा परेशान होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में वेट लॉस जर्नी के दौरान आप क्या-क्या खा सकते हैं।

करें योगर्ट का सेवन

आप दही या फिर योगर्ट का सेवन कर सकते हैं। योगर्ट आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है जिससे कमजोरी नहीं आती।

शिमला मिर्च का सेवन

शिमला मिर्च में विटामिन बहुत ज्यादा होता है। आपको बता दें कि शिमला मिर्च में संतरे से ज्यादा विटामिन सी होता है।

खाएं बैरीज

गर्मियों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा फल का सेवन करना चाहिए। आप शाम की भूख मिटाने के लिए बैरीज भी खा सकते हैं। 

तरबूज करेगा पानी की कमी पूरी

तरबूज का सेवन करना भी गर्मियों में फायदेमंद है। तरबूज पानी की कमी को पूरा करता है और इसकी कैलोरी भी बहुत कम होती है।

खीरा और सलाद

गर्मीयों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा सलाद का सेवन करना चाहिए। गर्मी में खीरे का सेवन भी बहुत लाभदायक होता है। 

सिट्रस फ्रूट्स का सेवन

आप फल में सिट्रस फ्रूट्स का सेवन करें। सिट्रस फ्रूट्स यानी मौसंबी, संतरा आदि, ये फ्रूट्स भी वेटलॉस में आपकी मदद कर सकते हैं।

इसी तरह की और खबरे पढ़ने के लिए आप jagran.com पर विजिट कर सकते हैं।

पेरेंट्स टू बी दीपिका-रणवीर की बेहद रोमांटिक फोटोज