पूजा में दीपक बुझना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें


By Ashish Mishra27, Aug 2023 01:00 PMjagran.com

दीपक का जलना

धार्मिक पूजन के दौरान के दीपक का जलना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसका बुझना क्यों अशुभ होता है।

दीपक का महत्व

पूजन के दौरान दीपक को जलाना शुभ माना जाता है। बिना दीपक के पूजा अधूरी मानी जाती है। पूजा में घी और तेल का दीपक जलाना चाहिए।

दीपक का बुझना

पूजा के दौरान दीपक के बुझने का अर्थ है कि आपने सही मन से पूजा नहीं की। यानी की आपसे देवी-देवता नाराज हैं।

आरती के समय दीपक बुझना

पूजन में आरती होते समय दीपक को बुझने से बचाना चाहिए। इस दौरान दीपक का बुझना अशुभ संकेत माना जाता है।

दीपक को जलाना

दीपक के बुझने पर उसे दोबारा जलाते समय इश्वर से माफी मांगनी चाहिए। दीपक को हवा से बचाकर रखना चाहिए।

पर्याप्त घी और तेल

दीपक को जलाने से पहले उसमें पर्याप्त घी और तेल डालना चाहिए। इससे ज्यादा समय तक दीपक जलता रहता है।

कब जलाएं दीपक

घर में सुबह शाम पूजन के दौरान दीपक को प्रज्वलित करना चाहिए। इसके अलावा घर के दरवाजे पर भी दीपक को जलाना चाहिए।

धार्मिक मान्यता

दीपक को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में धन का भंडार रहता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Vastu Tips: इन वास्तु टिप्स से आएगी सुख-समृद्धि