दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें


By Farhan Khan06, Oct 2023 02:21 PMjagran.com

दही

दही सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह प्रोटीन, पोटैशियम और अन्य विटामिन से भरपूर होता है।

फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व

मौजूद दही में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस जैसे विटामिन्स पेट से जुड़ी समस्या के साथ अन्य कई बीमारियों में भी लाभदायक माना जाता है।

दही के साथ न खाएं ये चीजें

लेकिन कुछ लोग दही के साथ कुछ चीजें मिलाकर खाते हैं, जो सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं होती। आइए ऐसी ही चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्याज

आमतौर पर लोग दही में प्याज डालकर रायता बनाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो दही और प्याज एक साथ खाना हानिकारक हो सकता है।

मछली

आयुर्वेद के अनुसार दही और मछली दोनों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इन्हें एक साथ खाने से अपच या स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

दूध

दूध और दही दोनों का सेवन एक ही समय में करते हैं, तो एसिडिटी, सीने में जलन, पेट फूलना आदि की समस्या हो सकती है।

आम

आम और दही इन दोनों को मिलाकर खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। यह शरीर में विषैले पदार्थ को बढ़ाता है। जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है।

उड़द दाल

उड़द दाल के साथ दही का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी, गैस, लूज मोशन जैसी समस्या हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

शुगर में कौन से फल होते हैं फायदेमंद? जानें