अगर शरीर पर छिपकली गिर जाए तो उसका क्या मतलब होता है?


By Farhan Khan27, Feb 2024 05:35 PMjagran.com

घर की साफ सफाई

कई बार घर में साफ सफाई करते हुए या गेट से निकलते हुए व्यक्ति पर छिपकली गिर जाती है। आज हम आपको बताएंगे छिपकली गिरने पर आपको क्या उपाय करना चाहिए।

छिपकली का गिरना

घर में साफ सफाई करते हुए ध्यान रखें कि कहीं छिपकली आपके उपर न गिर जाएं। साथ ही, घर के दरवाजें और खिड़कियों को भी ध्यान से खोले।

क्यों करना चाहिए स्नान?

अगर साफ सफाई के दौरान छिपली गिर गई है तो सबसे पहले आप स्नान कर ले। छिपकली गिरने के बाद स्नान करने के पीछे अध्यात्म के साथ-साथ वैज्ञानिक वजहें भी है।

वैज्ञानिक वजह

व्यक्ति के शरीर पर छिपकली गिरने से गंभीर बीमारी होने की संभावना भी रहती है। ऐसे में छिपकली का गिरना खतरनाक भी साबित हो सकता हैं।

क्या मिलता हैं संकेत?

छिपकली का शरीर पर गिरना यश प्राप्ति और धनलाभ का संकेत भी हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं हैं कि छिपकली गिरने के बाद आपको नहाना नहीं चाहिए।

रोग होने की संभावना

छिपकली जब किसी के शरीर पर गिरती है तो वह अपना जहर व्यक्ति स्किन पर छोड़ देती है। यह जहर शरीर के अंदर रोम छिद्रों में जाकर बाद में घाव बन जाता है। बाद मेंं यह विभिन्न बीमारियों को जन्म देता है।

करें ये उपाय

हिंदू धर्म में छिपकली गिरने के बाद स्नान और दान करने का विधान है। साथ ही, पूजा में तुलसी के पत्तों को चढ़ाना और बाद में उसका भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको सकारात्मक महसूस होगा

दान से होगा लाभ

मान्याताओं के अनुसार छिपकली शरीर पर गिर जाए तो दान करने का विधान है। दान में ज्यादातर लोग चावल, आटा आदि का दान करते है।

अगर छिपकली के गिरने से मिलने वाले संकेतों से जु़ड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहें Jagran.com

मह‍ाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये उपाय