तुलसी माला पहनने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?


By Ashish Mishra09, Jan 2024 12:13 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में इस पौधे सबसे पवित्र माना जाता है। तुलसी के पौधे की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि तुलसी माला पहनने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

तुलसी की माला

अक्सर लोग इस माला को धारण करते हैं। हालांकि इसे पहनने के बाद नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसी वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं।

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस माला को पहनने वालों पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे में इन लोगों को माला ले जुड़ी गलतियों को करने से बचना चाहिए।

मांसाहारी भोजन न करें

तुलसी की माला पहनने के बाद सात्विक भोजन की करना चाहिए। अगर आप माला पहनकर मांसाहारी भोजन करते हैं तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

लहसुन-प्याज खाने से बचें

अक्सर लोग तुलसी माला पहनने के बाद लहसुन-प्याज खाते हैं। ऐसी गलती करने से बचना चाहिए। इसके अलावा अल्कोहल का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

न पहने रुद्राक्ष की माला

तुलसी की माला पहनने के बाद रुद्राक्ष की माला नहीं धारण करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

झूठ न बोलें

तुलसी की माला पहनने के बाद अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे धारण करने के बाद झूठ बोलने से बचना चाहिए। अगर आप झूठ बोलते हैं तो मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।

तुलसी की माला धारण करने का समय

इसे धारण करने के लिए प्रदोष काल शुभ होता है। सूर्यास्त से 2-3 घंटे पहले तुलसी की माला धारण करना अच्छा माना जाता है। इस दौरान माला धारण करने से शरीर की सुरक्षा होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

मंगल देव की करें पूजा, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता