गुप्त नवरात्रि में न करें ये 4 काम, टूट पड़ेगा दुखों का पहाड़


By Ashish Mishra12, Feb 2024 02:15 PMjagran.com

गुप्त नवरात्रि

यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित रहता है। इस दौरान मां दुर्गा की अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि में किन चीजों को करने से बचना चाहिए?

गुप्त नवरात्रि का समापन कब है?

माघ मास की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी को हो गई है। इसका समापन 18 फरवरी को होगा। इसके बीच मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है।

गुप्त नवरात्रि में न करें ये काम

कई काम ऐसे होते हैं जिसे गुप्त नवरात्रि के दौरान नहीं करना चाहिए। इन कामों को करने से परेशानियां आने लगती हैं और मां दुर्गा भी नाराज होती हैं।

नाखून और बाल न कटवाएं

गुप्त नवरात्रि के दौरान नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। अगर आप नाखून या बाल काटते हैं तो दुखों का सामना करना पड़ सकता है।

लहसुन-प्याज न खाएं

गुप्त नवरात्रि में लहसुन प्याज खाने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि लहसुन-प्याज की उत्पत्ति राहु-केतु के रक्त से हुई है। इसे खाना अशुभ माना जाता है।

दिन में सोने से बचें

अगर आप गुप्त नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो दिन में सोने से बचें। दिन में सोने से व्रत टूट सकता है। ऐसा करने से व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है।

किसी का अपमान न करें

गुप्त नवरात्रि में व्रत रखने के बाद किसी महिला, बुजुर्ग और बच्चों का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही जानवरों को भी परेशान नहीं करना चाहिए।

मां दुर्गा की पूजा करें

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है। यह सिद्धि करने का सबसे अच्छा समय होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Ganesh Jayanti पर ऐसे करें गणेश जी की पूजा