पर्स में न रखें यह 3 चीजें, आ सकती है गरीबी


By Ashish Mishra09, Feb 2024 01:39 PMjagran.com

पर्स में चीजें रखना

अक्सर लोग पर्स में ऐसी चीजें रख लेते हैं जिसे नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से धन की कमी होने लगती है। आइए जानते हैं कि पर्स में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में रखी हर वस्तुएं सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकती हैं। वहीं, कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे पर्स में रखने से वास्तु दोष होने की समस्या पैदा हो जाती है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

धन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए पर्स में चीजों को रखते समय ध्यान देना चाहिए। कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे रखने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है।

पर्स में न रखें फटे नोट

कई बार लोग पर्स में फटे नोट रख देते हैं। ऐसा करने से किस्मत पर बुरा असर पड़ता है। भूलकर भी पर्स में फटे नोट नहीं रखना चाहिए।

मृतक की तस्वीर

कई लोग पर्स में घर के मृतक व्यक्ति की तस्वीर रख लेते हैं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। मृतक की फोटो रखने से आर्थिक संकट आने लगता है।

पर्स में न रखें पुराने बिल

अक्सर लोग पुराने बिल जैसे शॉपिंग बिल, रेस्टोरेंट बिल और बिजली बिल को रख लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इन चीजों को रखने से जीवन में कष्ट आ सकता है।

सफलता मिलने में देरी

पर्स में इन चीजों को रखने से सफलता मिलने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही निर्णय लेने के क्षमता भी कम होने लगती है।

परेशानियों का सामना करना

पर्स में फटे नोट, मृतक की तस्वीर और पुराने बिल रखने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए पर्स में इन चीजों को रखने से बचना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

दीपक की लौ में फूल बनने से क्या होता है?