Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, आती है दरिद्रता


By Amrendra Kumar Yadav15, Jul 2023 12:05 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु में हर चीज के नियम बताए गए हैं। इसका हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है।

प्रभाव

इसके अनुसार, हर एक छोटी-बड़ी चीज या घर का हर एक हिस्सा हमारे जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है।

सीढ़ियों के लिए वास्तु

नियम आज हम घर की सीढ़ियों से संबंधित वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे कि किन चीजों को सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए।

सीढ़ी की दिशा

घर में सीढ़ी बनाते समय उसकी दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सीढ़ी की दिशा दक्षिण-पश्चिम में होनी चाहिए। गलत दिशा में बनी सीढ़ी आर्थिक तंगी का कारण बनती है।

सीढ़ियों के नीचे इन्हें न बनाएं

सीढ़ियों के नीचे रसोईघर, पूजाघर, अध्ययनकक्ष व शौचालय न बनवाएं। इससे जीवन में कलह व तनाव उत्पन्न होता है।

न रखें कूड़ादान

वास्तु में बताए गए नियमों के अनुसार, कूड़ादान सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए।

जूता-चप्पल न रखें

सीढ़ियों के नीचे जूता-चप्पल न रखें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

परिवार की तस्वीर

वास्तु के नियमों में बताया गया है कि सीढ़ी के नीचे परिवार की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में कलह बनी रहती है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि में इन राशियों पर बरसेगी शिव की कृपा