कार्तिक पूर्णिमा के दिन न करें ये काम, हो सकती है परेशानी


By Ashish Mishra25, Nov 2023 10:00 PMjagran.com

कार्तिक पूर्णिमा

इस पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन भी घरों में दीपक जलाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए?

कब है कार्तिक पूर्णिमा

हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दौरान लोग दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं।

तुलसी का पत्ता ना तोड़े

कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा होती है। इस दिन तुलसी के पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए और न ही तुलसी के पेड़ को उखाड़ना चाहिए।

मांसाहारी भोजन न करें

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अल्कोहल पीने से भी परहेज करना चाहिए।

अपमान करने से बचें

इस पवित्र दिन अपने से बड़े और गरीब लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी का अपमान करते हैं तो आपका सारा पुण्य नष्ट हो सकता है।

बाल न कटवाएं

कार्तिक पूर्णिमा के दिन बाल और नाखून नहीं कटवाना चाहिए। अगर आप इसे कटवाते हैं तो परेशानी बढ़ सकती है।

घर में अंधेरा न करें

इस दिन घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नहीं आती हैं। हमेशा घर में उजाला रखना चाहिए।

दीपक जलाना

कार्तिक पूर्णिमा पर घर में दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

घर में इस जगह रखें मोर पंख, होगी धनवर्षा