घर के मुख्य द्वार पर न रखें ये चीजें, आ सकती है कंगाली


By Ashish Mishra17, Nov 2023 06:00 AMjagran.com

घर का मुख्य द्वार

अक्सर लोग घर के मुख्य द्वार पर कई तरह की चीजें रख देते हैं। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर किन चीजों को नहीं रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में चीजों को वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार व्यवस्थित करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

मुख्य द्वार पर कूड़ा रखना

घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा नहीं रखना चाहिए। अगर आप मुख्य द्वार पर कूड़ा रखते हैं तो घर में निगेटिव एनर्जी ऊर्जा आने लगेगी।

जूते-चप्पल रखना

घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।

मनी प्लांट लगाना

अक्सर लोग घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगा देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत होता है। इससे आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।

बिजली के तार

कई बार लोग घर के मुख्य द्वार से बिजली का तार ले जाते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर की महिलाओं पर बुरा असर पड़ता है।

झाड़ू

घर में झाड़ू को लक्ष्मी माना जाता है। इसे घर के मुख्य दरवाजे पर नहीं रखना चाहिए। अगर आप मुख्य द्वार पर झाड़ू रखते हैं तो मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो घर मुख्य द्वार पर इन चीजों को रखने से बचें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Chhath Puja 2023: महापर्व में इस्‍तेमाल की जाती हैं ये सामग्री, देखें लिस्ट