Paush Purnima के दिन घर लाएं ये 4 चीजें, होगी तरक्‍की


By Amrendra Kumar Yadav23, Jan 2024 08:00 AMjagran.com

पूर्णिमा का है विशेष महत्व

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है, महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पूर्णिमा तिथि होती है।

पौष पूर्णिमा

इस महीने की पूर्णिमा 25 जनवरी को पड़ रही है। पौष पूर्णिमा के दिन दान आदि का अत्यधिक महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

सभी कष्ट होते हैं दूर

ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन पूजा करने से भक्तों के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और पापों से छुटकारा मिलता है। इस दिन घर में कुछ चीजें लाना बहुत शुभ माना गया है।

घर लाएं चने की दाल

चने की दाल का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। पूर्णिमा के दिन चने की दाल लाने से कुंडली में गुरू की स्थिति मजबूत होती है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।

सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ

इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, सोना-चांदी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

घर लाएं पूजा की सामग्री

पूर्णिमा के दिन पूजा की सामग्री लाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन धार्मिक ग्रंथ, सिंदूर, शंख खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

शुभ फलों की होगी प्राप्ति

पूजा से संबंधित सामग्री खरीदने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

श्रीयंत्र की करें पूजा

धन लाभ के लिए पूर्णिमा के दिन श्रीयंत्र लाएं। इस यंत्र की पूजा करने से करियर और बिजनेस में तरक्की मिलती है।

पढ़ते रहें

धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

इन 6 राशियों को होगा धन लाभ, 15 दिनों में बनेंगे बिगड़े काम