रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?


By Abhishek Pandey18, Jan 2023 12:01 PMjagran.com

रुखी त्वचा

सर्दियों में आमतौर पर रूखी त्वचा का सामना करना पड़ता है।

इन चीजों का करें प्रयोग

आप रूखी त्वचा की समस्या से बचने के लिए रात में सोने से पहले इन चीजों को चेहरे पर लगा सकते हैं।

नारियल तेल

सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं, यह आपकी रूखी त्वचा को दूर करने में मदद करेगा।

शहद

शहद, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। आप इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले त्वचा पर मसाज के रूप में कर सकती हैं।

ग्लिसरीन

आप रात को सोने से पहले कुछ देर तक त्वचा पर ग्लिसरीन लगा सकते हैं। यह आपकी त्वचा को मुलायम कर नमी बनाने में मदद करता है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है, इसके इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है।

दूध लगाएं

आप रात को सोने से पहले क्लींचर के रूप में दूध का प्रयोग कर सकते है, दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है।

Hindi Diwas 2022: भारत के अलावा इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी