Dussehra 2023: इस दिन करें ये खास उपाय, दूर होंगे सारे कष्ट


By Amrendra Kumar Yadav24, Oct 2023 06:00 AMjagran.com

दशहरा पर्व

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व दशहरा इस साल 24 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था।

शुभ माना जाता है यह दिन

यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन किसी खास कार्य की शुरूआत की जाती है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस दिन करें ये उपाय

अगर आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो दशहरा के अवसर पर ये खास उपाय कर सकते हैं, इससे आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा।

मां दुर्गा के चरणों को करें साफ

इस दिन मां दुर्गा के चरणों को लाल रंग के कपड़े से साफ करें और फिर इस कपड़े को तिजोरी में रख दें। याद रहे इस दौरान कोई देख न पाए।

लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा

इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करने का विशेष महत्व है। पूजा के समय एक श्रीफल रखें और पूजा के बाद इसे तिजोरी में रख दें।

जल्द ही होगा धन लाभ

यह उपाय करने से जल्द ही आपको धन लाभ होगा व बिजनेस आदि में हो रहे घाटे से छुटकारा मिलेगा।

रावण दहन की राख

अगर कहीं रावण दहन देखने जा रहे हैं, तो उसकी राख घर पर अवश्य लाएं। इस राख को तिजोरी में रखने से धन लाभ होता है।

ब्रह्मा मुहूर्त में करें यह उपाय

इस उपाय को ब्रह्मा मुहूर्त में करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Dussehra 2023: इन खास संदेश से दें अपनों को शुभकामनाएं