सफला एकादशी के दिन करें ये काम, खुलेगी बंद किस्मत


By Amrendra Kumar Yadav03, Jan 2024 11:59 AMjagran.com

भगवान विष्णु की पूजा

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और भक्तगण इस दिन व्रत का पालन करते हैं। इस दिन व्रत का पालन करने से व्यक्ति का भाग्य खुलता है। इस साल सफला एकादशी 7 जनवरी को पड़ रही है।

आती है सुख-समृद्धि

इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने पर जातक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

घर लाएं ये चीजें

सफला एकादशी के दिन घर पर कुछ चीजों का लाना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनको सफला एकादशी के दिन घर जरूर लाएं।

घर लाएं कलश

घर के वास्तु दोष से परेशान हैं तो इस दिन घर पर चांदी का कलश लेकर आएं, इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है।

कछुआ और मछली लाएं

सफला एकादशी के दिन कछुआ और मछली लाना बहुत शुभ माना जाता है, इस दिन चांदी की मछली या कछुआ लाएं और इसे तिजोरी में रखें।

घर पर लाएं हंस

सफला एकादशी के दिन घर पर हंस लाएं, इससे धन की कमी नहीं होती है। हंस को घर की तिजोरी में रख सकते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख

भगवान विष्णु को दक्षिणावर्ती शंख बहुत प्रिय होता है, इस दिन यह शंख लाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

पढ़ते रहें

धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

सोमवार को जन्मे बच्चों में होती हैं ये खूबियां