भारत ने कब-कब दुश्मन को दिया मुंहतोड़ जवाब


By Abhishek Pandey29, Sep 2022 01:18 PMjagran.com

भारत के दुश्मन

1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद दुश्मनों ने भारत पर कई बार आक्रमण किया, लेकिन भारतीय सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

अंग्रेजों से आजादी

अनगिनत भारतीय सपूतों की कुर्बानी के बाद 15 अगस्त 1947 को देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली, लेकिन हमारे पड़ोसी मुल्क आज भी हमारे लिए खतरा बने हुए हैं।

दुश्मन ने कई बार किए हमले

दुश्मनों ने भारत पर कई बार आक्रमण किए लेकिन भारतीय सेना के जाबांज जवानों के सामने उन्हे हर बार मुंह की खानी पड़ी।

भारत-पाक युद्ध 1947-48

आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहला युद्ध 1947 में हुआ था, जब पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला कर दिया और कश्मीर के राजा ने अपने राज्य का भारत में विलय कर दिया था।

भारत-पाकिस्तान 1965 युद्ध

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 1965 में ऑपरेशन जिब्राल्टर चलाया। पाक की मंशा जम्मू-कश्मीर पर कब्जा की थी।

50 दिन में जीता युद्ध

लेकिन इस युद्ध में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भारतीय सेना से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने को कहा। भारतीय सेना ने 50 दिन में यह युद्ध जीत लिया।

भारत-पाकिस्तान 1971

1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान को महज 13 दिन में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। 16 दिसंबर 1971 ढाका के मैदान में 93 हजार पाक सैनिकों ने भारत के समक्ष आत्‍मसमर्पण किया था।

भारत-पाकिस्तान 1999

1999 में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा को क्रास कर भारतीय इलाकों पर कब्जा कर लिया था। भारतीय सूरवीरों ने ऑपरेशन विजय के तहत करगिल की चोटियों पर तिरंगा लहरा दिया।

देश के प्रमुख हवाई अड्डे और उनके नाम