जब बॉलीवुड एक्टर्स ने फिल्मों में रोल करने के लिए बढ़ाया वजन


By Prakhar Pandey29, Jan 2023 04:29 PMjagran.com

सलमान खान

सलमान खान ने 'सुल्तान' फिल्म के लिए करीब 5-10 किलो का वजन बढ़ाया था।

फरहान अख्तर

फरहान ने भी अपनी 2021 में आई फिल्म ‘तूफान’ के लिए अपना काफी वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में एक्टर ने बॉक्सर का रोल निभाया था।

विद्या बालन

विद्या बालन ने 2011 में आई ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए अपना वजन बढ़ाया था। एक्ट्रेस ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

आमिर खान

2016 में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ के लिए आमिर खान ने भी अपना काफी ज्यादा वजन बढ़ाया था।

ऋतिक रोशन

सुपर 30 फिल्म के लिए ऋतिक ने भी अपना अच्छा खासा वजन बढ़ाया था। यह एक बायोग्राफिकल फिल्म थी। जिसमें एक्टर ने आनंद कुमार का किरदार निभाया था।

कृति सेनन

2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘मिमी’ के लिए कृति ने भी अपना वजन बढ़ाया था। यह फिल्म सरोगेसी जैसे गंभीर मुद्दे को बड़े हस्ते हसाते पर्दे पर दिखाती हैं।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने जी5 पर स्ट्रीम हुई ‘बॉब बिस्वास’ के लिए अपना काफी वजन बढ़ाया था। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी।

All Photo Credits: Instagram

Avneet Kaur ग्लोइंग स्किन के लिए ये रूटीन करती हैं फॉलो