सावन में पहनें इस रंग के कपड़े, होगी भगवान शिव की कृपा


By Ashish Mishra07, Jul 2023 01:29 PMjagran.com

सावन का महीना

भगवान शिव के भक्तों को सावन माह का इंतजार था। आइए जानते हैं कि भोलेनाथ की पूजा करने से पहले किस रंग का उपयोग करना चाहिए।

शिव का प्रिय रंग

भगवान शिव के पूजन में उनके प्रिय रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए। इससे हमेशा आपके ऊपर महादेव की कृपा बनी रहेगी।

हरा रंग

हरे रंग को भगवान शिव का प्रिय रंग माना जाता है। इसी वजह से ज्यादातर भक्त हरें रंग के कपड़ों को पहनकर पूजा करते हैं।

पूजा-पाठ में शुभ रंग

हरे रंग के अलावा आप संतरी, सफेद और लाल रंग के वस्त्र को भी धारण कर सकते हैं। ये रंग धार्मिक कार्यों में शुभ माने जाते हैं।

काला रंग

भगवान शिव की पूजा करते समय काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। ये शिव का अप्रिय रंग होता है।

साफ कपड़े पहनना

सावन में पूजा के दौरान मैले कपड़े नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से भक्त को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

सावन का सोमवार

सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है।

दो महीने का सावन

इस बार सावन 59 दिनों का रहेगा। ऐसा योग 19 साल के बाद आया है। इस बार 8 सोमवार पड़ेगा।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

जानें क्यों खास है पशुपतिनाथ मंदिर? सावन में जरूर करें दर्शन