दुनिया के किन देशों के पास हैं परमाणु हथियार?


By Abhishek Pandey12, Oct 2022 07:41 PMjagran.com

कितना खतरनाक है परमाणु हथियार

परमाणु हथियार बेहद ही घातक और विध्वंसक हथियार है, इस हथियार का पहली और आखिरी बार प्रयोग 1945 में हुआ था।

परमाणु हथियार का इस्तेमाल

अमेरिका ने 6 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा और 9 अगस्त को नागासाकी पर परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया था।

परमाणु हथियार का असर

हिरोशिमा और नागासाकी के लोग आज भी परमाणु हमले से उभर नहीं सके हैं।

परमाणु हथियार लैस देश

इस वक्त दुनिया के नौ देश परमाणु हथियार से लैस हैं। जिसमें भारत भी शामिल है।

अमेरिका

अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है, जिसके पास परमाणु हथियार है और वह इसका युद्ध में इस्तेमाल भी कर चुका है।

भारत

भारत ने अपना सफल परमाणु परीक्षण 1998 में किया था और वह भी परमाणु हथियार से लैस देशों में शामिल हो गया था।

पाकिस्तान

भारत के परमाणु हथियार के परीक्षण के कुछ समय बाद ही पाकिस्तान ने भी अपना सफल परमाणु परीक्षण किया था।

इन देशों के पास है परमाणु हथियार

इसके अलावा चीन, फ़्रांस, इसराइल, उत्तर कोरिया,रूस और ब्रिटेन भी परमाणु हथियार से लैस देशों में शामिल हैं।

डॉलर की मजबूती से रुपये पर क्या पड़ता है प्रभाव?