इस दिन खरीदें झाड़ू, होगी सौभाग्य की प्राप्ति


By Ashish Mishra06, Dec 2023 07:42 PMjagran.com

झाड़ू के फायदे

इसका उपयोग हर घरों में होता है। इससे घर की साफ-सफाई की जाती है। आइए जानते हैं कि इसे किस दिन खरीदना शुभ माना जाता है?

घर की लक्ष्मी

झाड़ू को घर की लक्ष्मी माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इसका संबंध सुख और सौभाग्य से जुड़ी है। इसे शुभ दिन खरीदना चाहिए।

झाड़ू को रखने की जगह

इसे ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर लोग जाते-आते न हों। क्योंकि झाड़ू पैर में छूने से दोष होने की संभावना ज्यादा होती है।

झाड़ू खरीदने का दिन

इसे खरीदते समय दिन का ध्यान देना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, झाड़ू खरीदने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ होता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

झाड़ू को शुभ दिन खरीदने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिसके चलते परिवार के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

झाड़ू खरीदने का पक्ष

इसे खरीदने के लिए दिन के अलावा पक्ष को भी देखना चाहिए। कृष्ण पक्ष में झाड़ू खरीदना उत्तम माना जाता है।

पुरानी झाड़ू को बाहर करना

अक्सर लोग पुरानी झाड़ू को किसी दिन फेंक देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। झाड़ू को अमावस्या या दिन शनिवार के दिन फेंकना चाहिए।

इस दिन न फेंके झाड़ू

झाड़ू को गुरुवार और शुक्रवार को घर में बाहर नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

कार्तिक पूर्णिमा के दिन न करें ये काम, हो सकती है परेशानी