घर की इस दिशा में बनाई खिड़की, तो हमेशा रहेगी धन की कमी


By Ashish Mishra09, Dec 2023 12:47 PMjagran.com

घर में खिड़की बनाना

अक्सर लोग घर के गलत दिशा में खिड़की बना देते हैं। ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र

घर में कोई भी काम करते समय वास्तु के नियमों का ध्यान देना चाहिए। अगर आप वास्तु के नियम का पालन नहीं करते हैं तो दोष का सामना करना पड़ सकता है।

गलत दिशा में खिड़की बनाना

घर में गलत दिशा में दिशा खिड़की बनाने से सुख-समृद्धि खत्म होने लगती है। इसके अलावा घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लगता है।

इस दिशा में न बनवाएं खिड़की

घर में खिड़की बनाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। खिड़की को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं बनवाना चाहिए।

यम की दिशा

दक्षिण दिशा को यम यानी मृत्यु के देवता की दिशा माना जाता है। इस दिशा में खिड़की बनवाना अशुभ माना जाता है और घर में दोष भी उत्पन्न कर सकता है।

पश्चिम दिशा

इस दिशा के स्वामी राहु होते हैं। इस दिशा में खिड़की बनाने से बचना चाहिए। अगर आप इस दिशा में खिड़की बनाते हैं तो राहु के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

धन की कमी

घर के दक्षिण दिशा में खिड़की बनाने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इससे परिवार के सदस्यों की आय में कमी होने लगती है।

खिड़की बनाने की शुभ दिशा

घर में खिड़की को पूर्व और उत्तर दिशा में बनाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Chanakya के ये विचार अपनाकर होंगे सफल