घर के इस दिशा में लगाने चाहिए घने पौधे


By Ashish Mishra02, Sep 2023 11:00 PMjagran.com

पौधे लगाना

घर के आसपास पौधे लगाना शुभ होता है। लोग इसे अलग-अलग दिशाओं में लगा देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में किस दिशा में घने पौधे लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसे शुभ दिशा में लगाना चाहिए।

दिशा

घने पौधों को घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इसे दीवार से सटाकर नहीं लगाना चाहिए।

उत्तर-पूर्व दिशा

घर के उत्तर-पूर्व दिशा में पौधे लगाने बचना चाहिए। अगर आप इस दिशा में पौधे लगाते हैं तो उसे छोटा रखें।

फूल वाले पौधे

अक्सर लोग फूल के पौधे को लगाना पसंद करते हैं। इसे हमेशा घर के पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से हेल्थ अच्छा रहता है।

पश्चिम-उत्तर दिशा

हल्दी, पान और चंदन के पौधों को घर के घर के पश्चिम-उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे परिवार में प्रेम बढ़ता है।

काटेदार पौधे

घर के अंदर काटेदार पौधे जैसे नींबू और कैक्टस को नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा जिस पौधों से दूध निकलता है, उसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

गुलाब का पौधा

काटेदार पौधे में गुलाब को घर के अंदर लगाया जा सकता है, लेकिन काले गुलाब नहीं लगाने चाहिए। इससे घर में अशांति आ सकती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

लौंग के ये चमत्कारिक टोटके भर देंगे जीवन में खुशहाली